{"_id":"5babe16a867a5501370f00b0","slug":"141537991018-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान पाश्रवनाथ की पालकी शोभायात्रा व जल यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान पाश्रवनाथ की पालकी शोभायात्रा व जल यात्रा निकाली
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन समाज ने जल यात्रा और पार्श्वनाथ की पालकी शोभायात्रा का जुलूस निकाला। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते पांडुक शिला मैदान पहुंचा। वहां इंद्रों ने भगवान का अभिषेक किया।
जैन छोटा मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पालकी यात्रा व जल यात्रा की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का जुलूस नगर के लोहिया बाजार, ठाकुरद्वारा, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग होते दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के पांडुकशिला मैदान पहुंचा। शोभायात्रा में सबसे आगे समाज का झंडा लेकर श्रद्धालु चले। उसके पीछे धर्म चक्र, गडुलना, लकड़ी के छोटे-छोटे विमान, अहरावत हाथी छंटा बखेरते चले। शहनाई वादक धार्मिक धुने बजाते चले, उनके पीछे आधा दर्जन बैंड धार्मिक धुने बजाते चले। बीच-बीच में जैन धर्म की झांकियां चली और ढोल ताशा पार्टी पर कलाकार नृत्य करते चले। उसके पीछे भजन मंडली और इसके बाद भगवान पार्श्वनाथ को पालकी में सवार थे। जिन्हें श्रद्धालु चंवर ढुलाते व भगवान की जय-जयकार करते चले। पीछे सिर पर कलश रखकर श्रद्धालु पीत वस्त्र धारण कर चले। पाण्डुक शिला पर जलाभिषेक के बाद जुलूस विभिन्न रास्तों से होता हुआ मंदिर पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर प्रवीण जैन, अतुल जैन, मुकेश जैन, अतुल, सुभाष चंद जैन, सुरेंद्र, अंकुर जैन, आनंद जैन, नरेश जैन, श्रवण जैन, जिनेंद्र जैन, सुनील जैन, अनिल कुमार, पंकज जैन, शील चंद जैन, नवीन जैन, प्रवीण जैन, अमित, पवन आदि रहे। मीडिया प्रभारी अतुल जैन ने बताया कि शुक्रवार को दिगंबर जैन समाज बड़ौत द्वारा परंपरागत रथयात्रा का जुलूस बड़े जैन मंदिर से निकाला जाएगा।