{"_id":"5b96c50c867a55013c43a7fc","slug":"141536607500-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों पर ऋण माफी का पैसा हजम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों पर ऋण माफी का पैसा हजम करने का आरोप
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कर्मअलीपुर गढ़ी गांव का किसान ऋण माफी के लिए भटक रहा है, लेकिन उसका ऋण माफ नहीं किया। सिंडिकेट बैंक शाखा टटीरी ने किसान की आरसी काट दी। उसने बैंक कर्मचारियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। किसान ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की मांग की।
कर्मअलीपुर गढ़ी गांव निवासी किसान धर्मपाल ने बताया कि उसके सिंडिकेट बैंक शाखा टटीरी और साधन सहकारी समिति गाधी में तीन खाते हैं। उसने बैंक और समिति से ऋण लिया। सरकार ने पिछले दिनों पात्र किसानों का ऋण माफ किया। ऋण माफी योजना में उसका भी नाम था, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने उसे ऋण माफी योजना का लाभ नहीं लेने दिया। कर्ज माफी योजना के रुपये बैंक अधिकारी हजम कर गए। अब बैंक ने उसकी 1.50 लाख रुपये की आरसी जारी कर दी । उसने बताया कि चीनी मिल गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। किसान बैंक का ऋण कैसे चुकाएगा। प्रधानमंत्री किसानों को दोगुनी आय का सपना दिख रहे हैं। भाजपा सरकार ने संकल्प लिया था कि भारत में भ्रष्टाचार खत्म करे देंगे। बैंक द्वारा बनाया गया बैंक मित्र उससे अवैध वसूली करना चाहता है। बैंक कर्मचारी सरकार की ऋण माफी योजना का रुपये स्वयं हजम कर गए। किसान से कर्ज वसूलना चाहते हैं। उसने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने एलडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।