फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्टाम्प पत्र न मिलने पर ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

स्टाम्प पत्र न मिलने पर ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

Fri, 31 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
स्टाम्प पत्र न मिलने पर ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। स्टांप पत्र न मिलने से नाराज क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। किसानों ने स्टांप विक्रेताओं पर तमाम आरोप लगा जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोघट, दाहा, पुसार, वाजिदपुर, लौहड्डा, बावली, मलकपुर व बड़ौली गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विगत एक माह सेे तहसील में बिकने वाले 10 और 20 रुपये के स्टांप पत्र के लिए लोग परेशान हैं। स्टांप पत्र न मिलने से जहां किसानों के क्रेडिट कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, वहीं पर्सनल व हाउस लोन लेने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जिन स्टांप विक्रेताओं के पास स्टांप हैं, वे लोगों को 40 से 50 रुपये बढ़ाकर दे रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। इस दौरान सत्यवीर, शेखर, सागर, अभिषेक, सुधार, अरविंद, रोशन लाल, जयपाल, अशोक, प्रवीण, सुबोध, प्रवेंद्र, इकबाल, हरेंद्र, नवीन, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed