{"_id":"5b64a0a04f1c1bed5e8b6f1a","slug":"141533321376-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जगह बनाई अस्थाई पार्किंग, 145 बसों की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जगह बनाई अस्थाई पार्किंग, 145 बसों की व्यवस्था
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन जगह बनाई अस्थाई पार्किंग, 145 बसों की व्यवस्था
बागपत। कांवड़ यात्रा को देखते हुए उप संभागीय परिवहन विभाग ने तीन जगहों पर अस्थाई पार्किंग के लिए जगह निर्धारित कर दी गई है। रोडवेज और प्राइवेट बसों की व्यवस्था पूरी हो गई है।
शिवरात्रि का पर्व नौ अगस्त को है। श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय मेले को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है। बागपत में तीन जगहों पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई है, जिसमें पुरा महादेव मंदिर से दो किमी पहले हरिया खेड़ा गांव के पास पार्किंग बनाई गई है। यहां पर छोटे-बड़े सभी वाहन रुकेंगे। इससे आगे मंदिर तक पैदल यात्रा करना होगी। बागपत से मेरठ की ओर जाने के लिए बालैनी गांव के पास मेरठ से बागपत की ओर आने के लिए हिंडन पुल के पास अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था कर ली गई है, जो पार्किंग निर्धारित की गई है इससे आगे वाहन नहीं जाएंगे। यात्रियों और कांवड़ियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए मेरठ डिपो की 30 बसें, बड़ौत डिपो की 35 बसें और लोनी डिपो की 10 बसें व्यवस्था कर ली गई हैं। वहीं 70 प्राइवेट बस भी जिले के कांवड़ मार्गों पर संचालित कराई जाएंगी। अगर बसों की कमी रही तो मेरठ डिपो से और भी बसों की व्यवस्था कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराई जाएगी।
-----------------
कांवड़ियों की सेवा कर कमा रहे पुण्य लाभ
बागपत। जिले में कांवड़ियों की संख्या में दिनों-दिन इजाफा होता जा रहा है। जिले की सीमा से होते हुए हरियाणा की ओर लगातार शिवभक्त बढ़ते जा रहे हैं। बच्चे, बूढ़े और जवान कांधे पर कांवड़ लिए निरंतर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। सेवा शिविर में संचालकों द्वारा कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर दर्जनों जगह कांवड़ शिविर संचालित हो गए हैं। केसरिया रंग में रंगे भोले के भक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए बढ़ते ही चले जा रहे हैं।
विज्ञापन
------------------
गड्ढों को काला कर छोड़ रहे कर्मचारी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बने गड्ढे कांवड़ियों को पीड़ा पहुंचा रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण शिवभक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटे गड्ढों को भरकर इतिश्री की जा रही है लेकिन बड़े गढ्डों पर किसी का ध्यान नहीं है। जो भी कार्य किया जा रहा है वह मानक के अनुसार नहीं है। गड्ढों को काला करके ही छोड़ा जा रहा है। इससे कांवड़ियों के चोटिल होने का भी अंदेशा बना हुआ है। रोड का निरीक्षण न तो अफसर कर रहे है और न ही विभागीय कर्मचारी।
-----------------
कांवड़ शिविर का हुआ शुभारंभ
बागपत। नैथला मोड़ के सामने शिव कांवड़ सेवा समिति की ओर से कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया गया। पूजा अर्चना के बाद शिविर का संचालन किया। स्व. अमित दीक्षित की याद में पौधरोपण किया गया। मुकेश कुमार, सतीश जैन, नरेश चौहान, राजीव गुप्ता, बॉबी यादव, श्याम सुंदर, मोहर सिंह, बाबा कंवरनाथ, अंशुधर भारद्वाज, विकास शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा सरूरपुर कलां गांव स्थित जैन धर्मशाला में कांवड़ियों के लिए शिविर में व्यवस्था कराई गई। भोजन के साथ फलों का वितरण किया। सुभाष, नेसी, राकेश, प्रदीप, आशोक मौजूद रहे।