फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पिता की पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने घर छोड़ा

पिता की पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने घर छोड़ा

Thu, 26 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पिता की पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने घर छोड़ा
बागपत।
विज्ञापन

अपने पिता की पिटाई से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने घर छोड़ दिया। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भटकती किशोरी को बागपत की दंपति अपने साथ ले आई। न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी ने उसे आसरा दिया और रोहतक का पता बताने पर उसे वहां की सीडब्ल्यूसी के पास रेफर कर दिया।
न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के न्याय प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने बताया कि बुधवार को बागपत कोतवाली की बाल कल्याण पुलिस अधिकारी बेबी ने 16 वर्षीय किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत किया। सीडब्ल्यूसी के सामने काउंसिलिंग के दौरान किशोरी ने बताया कि वह मूल रूप से एटा जनपद की रहने वाली है और वर्तमान में उसके पिता हरियाणा के रोहतक में रह रहे हैं। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं। अपने पिता की पिटाई से तंग आकर वह घर से निकल गई। किसी तरह से वह दिल्ली पहुंची। उसकी शादी भी हो चुकी है, लेकिन अब वह अपनी ससुराल नहीं जाना चाहती। वह अपने पिता के पास जाना चाहती है।
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी ने किशोरी के बताए मोबाइल नंबर पर उसकी मां से बात की, लेकिन उसने आर्थिक संकट बताकर बागपत आने में असमर्थता जताई। सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने इस मामले पर गंभीरता से विचार किया और रोहतक की सीडब्ल्यूसी से बात की। रोहतक की सीडब्ल्यूसी ने किशोरी को अपने यहां भेजने की सहमति दे दी। इसके बाद न्यायपीठ ने बागपत कोतवाली को किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में रोहतक सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत करने का आदेश दिया। ताकि वह अपने माता-पिता तक पहुंच सके। बागपत पुलिस किशोरी को रोहतक के लिए लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed