{"_id":"5b01c9f94f1c1bdd408b69e9","slug":"141526843897-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली के छह किसानों ने लखनऊ में किया धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली के छह किसानों ने लखनऊ में किया धरना शुरू
Updated Mon, 21 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। चकबंदी से आहत बामनौली गांव के छह किसान लखनऊ में धरना शुरू कर दिया है। सोमवार को किसान मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। किसानों नेकहा जब तक जमीन पर काबिज होने की ठोस कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक धरने से नहीं उठेंगे।
बामनौली गांव के महेश पाल, मास्टर खिलारी, राम रतन सिंह, मास्टर राजपाल सिंह, राजीव और जयपाल सिंह लखनऊ पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। किसानों ने बताया कि चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार कर चकबंदी में अपने पद का दुरुपयोग किया। 18 मई 2018 को चकबंदी आयुक्त लखनऊ द्वारा चकबंदी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए, लेकिन आज तक चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सोमवार को सीएम से मुलाकात की जाएगी। यदि सीएम उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते तो धरना जारी रहेगा।