फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सतर्क

ईद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सतर्क

Sun, 20 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ईद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सतर्क
ईद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

बागपत। जिले में ईद पर्व के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस अफसरों को माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नमाज के दौरान बीट दरोगा पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करेंगे। पुलिस गांव-गांव में लोगों के साथ बैठक कर पर्व को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील कर रही है।

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जिले में लगभग 263 मस्जिदें हैं। सभी मस्जिदों के मौलवियों के मोबाइल नंबर की लिस्ट तैयार कर ली गई है। अनुमति लेकर ही लाउड स्पीकर बजाए जा रहे हैं। नमाज के दौरान बीट दरोगा पुलिस फोर्स के साथ अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाएंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने यह भी बताया कि दूसरे धर्मों के लोग भी पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी माहौल बिगाडने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष गांव-गांव में लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। थानों में पीस कमेटी की बैठकों के आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed