{"_id":"5af354c44f1c1b76098b8f37","slug":"141525896388-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा के प्रताप को कभी भुलाया नहीं जा सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा के प्रताप को कभी भुलाया नहीं जा सकता
Updated Thu, 10 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में बुधवार को महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गोवा में गोल्ड मेडल जीतने पर सचिन शर्मा को सम्मानित किया।
राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह फौजी ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए समस्त देशवासियों को महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलना होगा। उन्होंने कहा षड्यंत्र के तहत देश को जातियों में बांटा जा रहा है, जो घातक है। आचार्य अजीत सिंह ने अपनी कविता के माध्यम से गाथा को सुनाया। उन्होंने कहा महाराणा प्रताप ने देश के लिए जीवन भर संघर्ष किया, लेकिन राजनीति में छोटे स्वार्थ के लिए लोग पार्टी बदल लेते हैं। महाराणा प्रताप ने अकबर के द्वारा आधे राज्य देने की पेशकश को भी अस्वीकार कर दिया था। प्रियंका आर्य ने कहा कि महाराणा प्रताप के प्रताप को कभी भूलाया नहीं जा सकता। आज भी हम उन्हें याद करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कक्षाओं में अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें पूर्व भाजपा महामंत्री राजेश चौहान, एडवोकेट मनोज आर्य, प्रधानाचार्य प्रीति वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें राजेंद्र सिंह ठेकेदार, पूर्व वाइस चेयरमैन अजब सिंह, नवीन कुमार, पवन कुमार, नीरज शर्मा, रविंद्र, अमित राणा, देवेंद्र लाला, तेजपाल, राहुल, नीशु, लोकेंद्र आदि रहे।
महाराणा प्रताप की जयंती मनाई
बागपत। शहर के पुराना कस्बा में अंतरराष्ट्रीय भगवा सेना ने बुधवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पार्पित किए। इसमें अध्यक्ष सुनील चौहान, उपाध्यक्ष मनोज चौहान, कानूनी सलाहकार श्याम सिंह, मीडिया प्रभारी अमित चौहान, आकाश कुमार, डॉ. धीर सिंह, लख्मी चंद, प्रकाश चौहान, शक्ति सिंह, नीटू लाल, जीवन लाल, ओमवीर, जीतू लंबरदार मौजूद रहे।