{"_id":"5ae770ed4f1c1b350b8b761b","slug":"141525117165-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनावा में दो दिवसीय तबलीगी इस्तमा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनावा में दो दिवसीय तबलीगी इस्तमा शुरू
Updated Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में सोमवार को दो दिवसीय तबलीगी इज्तमा शुरू हुआ, इसमें प्रदेश के कई जनपदों से अकीदतमंद जमात के रूप में पहुंचे। इज्तमा में दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से पहुंचे मुफ़्ती मकसूद आलम, मुफ़्ती महमूद, मौलाना हया तुल्ला, मुफ़्ती रियासत, मौलाना जुबेर, अब्बानूर बख्श, मौलाना सलीम आदि आलिमों ने तकरीर की। इस दौरान उन्होंने दिनी तालीम हासिल करने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने, आपस में भाईचारा, प्रेम और सौहार्द कायम रखने की अपील की।
इसमें सहारनपुर, दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बिजनौर, अलीगढ़, मुरादाबाद, संभल, मुजफ्फरनगर, शामली सहित कई जनपदों से हजारों मुस्लिम मतावलंबी जमात के रूप में बरनावा में पहुंचे। देर शाम यहां करीब चार दर्जन जोड़ों की बिना दान दहेज निकाह की रस्म भी कराई गई। आयोजन की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार देर रात एसपी जयप्रकाश ने पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण कर जायजा लिया और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।