{"_id":"5adce6a34f1c1b63098b5eba","slug":"141524426403-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने धूमधाम से मनाया विश्व पृथ्वी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने धूमधाम से मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल और माउंट लिटरा स्कूल में रविवार को विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लिया। इसमें मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जेपी पब्लिक स्कूल मेें डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा और अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गौरव शर्मा ने बच्चों को बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है, इसका मनुष्य जीवन में क्या महत्व है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्कूल परिसर में रखे पेड़ों को सुंदर ढंग से सजाकर अभिभावकों व शिक्षकों का मन जीत लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में सुंदर चित्र बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेधावियों को डायरेक्टर गौरव शर्मा ने सम्मानित किया।
माउंट लिटरा स्कूल में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हंस कुमार जैन ने कहा कि पृथ्वी में जल, हरियाली, वन्य प्राणी, प्रदूषण और अन्य कारक शामिल है। अंधाधुंध पेड़ काटने से लगातार पर्यावरण बिगड़ रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष लगाओ धरती बचाओ, जल ही जीवन है, आओ वृक्ष लगाए आदि पर सुंदर पोस्टर बनाकर सभी का मन जीत लिया। विजेताओं को चेयरमैन ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।