{"_id":"5ad3aa384f1c1b66098b4c5b","slug":"141523821112-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार ने कराए विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार ने कराए विकास कार्य
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। गढ़ी कलंजरी गांव के पुराने शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी और कार्यालय प्रभारी अनिल खेड़ा ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बताया। वक्ताओं ने कहा कि बागपत के गढ़ी कलंजरी और गाजियाबाद जनपद के भींग गांव के लिए जो सुराना मुरादनगर और मेरठ को जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया है। इससे क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने आरएसएस की शाखा लगाई और समन्वय बैठक की। इसमें मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, विनोद कसाना, अजय चौधरी, रवि भाटी, ओमेंद्र कसाना, सत्यपाल पहलवान, घनश्याम, प्रदीप गोस्वामी, विवेक वर्मा, प्रेम राज आदि रहे।
उधर, क्षेत्र के किसानों ने कर्ज माफी में हुए पक्षपात को लेकर भाजपा नेताओं को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा 10 प्रतिशत किसानों का लोन माफ हुआ है। किसान बैंकों और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। चेतावनी दी कर्ज माफ नहीं किया तो आंदोलन होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। इसमें तुगल सिंह, रोहताश, शिव कुमार, फिरे राम, लेख राम, विजय सिंह, प्रेमराज, प्रविंद्र, देवेंद्र आदि रहे।