{"_id":"5ac7ce834f1c1bbc618b5f29","slug":"141523043971-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा नहीं की तो 500 रुपये की पैनाल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा नहीं की तो 500 रुपये की पैनाल्टी
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डूंडाहेडा गांव स्थित एक इंस्टीट्यूट ने दर्जनों विद्यार्थियों से 15 हजार रुपये में आईटीआई कराने का ठेका लिया था। अब फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। फीस न देने पर 500 रुपये प्रतिदिन की पेनाल्टी लगाने की धमकी दी जा रही है। डीएम ने सीडीओ को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जांच की जिम्मेदारी एसडीएम खेकड़ा को दी।
आईटीआई द्वितीय समेस्टर के छात्र शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि जिस समय उन्होंने डूंडा हेडा स्थित इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया था, उनसे 15 हजार रुपये में आईटीआई कराने की बात कही गई थी। करीब 40 विद्यार्थियों में किसी ने 15 तो किसी ने 10 हजार रुपये जमा भी कर दिए हैं। अब उन्हें कॉलेज से यह कहकर निकाल दिया गया था कि फीस जमा नहीं करने पर 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पेनाल्टी लगेगी। इसका विरोध करने पर कालेज संचालकों ने उन्हें कॉलेज में न घुसने देने की चेतावनी दी। इस पर डीएम ने सीडीओ को मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी छात्रों ने सीडीओ से मिलकर कालेज संचालकों की मनमानी के बारे में बताया। उन्होंने एसडीएम खेकड़ा को जांच की जिम्मेदारी दी। जयकरण, उमेश, अक्षय, वकील, सोहनपाल, राहुल, अमित, प्रदीप, अरुण, दीपक, सचिन, साबिर, इमरान, विक्की, आसु, अभिषेक, अजय, शिवम, हिमेश मौजूद रहे।