{"_id":"5abbf2d14f1c1b5e2a8b46e8","slug":"141522266833-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बैंकों की छुट्टी, उपभोक्ताओं को होंगी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बैंकों की छुट्टी, उपभोक्ताओं को होंगी मुश्किलें
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। वित्तीय वर्ष के आखिर में बैंकों की छुट्टियां ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बनने जा रही हैं। ग्राहकों को एटीएम पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। उधर, एसबीआई की खेकड़ा, बागपत और बड़ौत शाखाएं 30 से 31 मार्च तक खुलेंगी।
वित्तीय वर्ष के आखिरी में बैंकों की कई दिन तक छुट्टियां रहेगी। 29 मार्च को महावीर जयंती, 30 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। 31 मार्च को पांचवां शनिवार है, इस दिन बैंक खुलेंगे जरूर लेकिन वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होने के कारण लेन-देन प्रभावित होगा। एक अप्रैल को रविवार होने के कारण छुट्टी है। लगातार कई दिन तक छुट्टी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। देहात क्षेत्र में एटीएम की सेवाएं सुचारू नहीं होने के कारण अधिक दिक्कत रहती है।
30 और 31 मार्च को खुलेगा कोषागार और एसबीआई
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए कोषागार और शासकीय लेन-देन करने वाली एसबीआई की बागपत, बड़ौत और खेकड़ा शाखाएं 30 मार्च को गुड फ्राइडे और 31 मार्च को हजरत अली के जन्मदिवस पर भी खुली रहेंगी। 31 मार्च को बैंक शाखा रात के आठ बजे तक कार्य करेंगी। लेखाबंदी से पहले वरिष्ठ कोषाधिकारी बागपत के संपर्क में रहने के निर्देश एसबीआई के अधिकारियों को दिए गए हैं।