फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   17 केंद्रों पर होगी किसानों से गेहूं की खरीद

17 केंद्रों पर होगी किसानों से गेहूं की खरीद

Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
17 केंद्रों पर होगी किसानों से गेहूं की खरीद
बागपत। गेहूं खरीद के लिए जिले में 17 क्रय केंद्र बनाए हैं। इस बार एक अतिरिक्त केंद्र की बढ़ोतरी की । एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में 17 स्थानों पर गेहूं की खरीद होगी। जिला विपणन विभाग ने क्रय केंद्र बनाए है। एक अप्रैल से किसानों से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है। जिला विपणन अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने बताया गेहूं खरीद के तैयारियां तेज कर दी । जिले के 17 केंद्र बने हैं, जहां पर किसानों से अनाज खरीदा जाएगा। बताया कि इस बार रबी विपणन वर्ष 2018-19 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। बताया कि 12 प्रतिशत से अधिक और अधिकतम 14 प्रतिशत तक फुल वैल्यू कटौती के साथ गेहूं स्वीकार किया जाएगा। क्रय केन्द्रों पर बैनर निर्धारित प्रारूप में लगाए जाएगा। उतराई, सफाई और छनाई की दरें भी अंकित होगी। उन्होंने बताया कि गेहूं क्रय केन्द्र बागपत, खेकड़ा, बिनौली एवं बड़ौत बनाए हैं। पीसीएफ ने 11 क्रय केंद्र सहकारी संघ टटीरी, किसान सेवा सहकारी समिति सरूरपुर कलां, साधन सहकारी संघ मुकारी, किसान सहकारी समिति बालैनी, साधन सहकारी समिति लहचौड़ा, साधन सहकारी समिति फिरोजपुर, साधन सहकारी समिति सिंगौली तगा, साधन सहकारी समिति रटौल, क्रय विक्रय समिति खेकड़ा, साधन सहकारी समिति नांगल, कृषक सेवा सहकारी समिति दाहा, यूपी एग्रो द्वारा एक केंद्र बनाया है जो बागपत में रहेगा। वहीं इस बार एक अतिरिक्त केंद्र भारतीय खाद्य निगम ने बिनौली में बनाया है। जनपद में जिला स्तर पर जिला खरीद अधिकारी के पर्यवेक्षण में एक खरीद प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी।


पंजीकृत किसानों से ही खरीदा जाएगा गेहूं
जिला विपणन अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने बताया कि पंजीकृत किसानों का ही गेहूं खरीदा जाएगा। किसानों को पहले खाद्य विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, जमीन के अभिलेख और बैंक खाते अपलोड करना जरूरी है। किसानों को खाद्य विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। खरीद के बाद ऑनलाइन आरटीजीएस से भुगतान किसानों के खाते में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed