फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर लौटे बॉडी बिल्डर का स्वागत

मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर लौटे बॉडी बिल्डर का स्वागत

Wed, 28 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर लौटे बॉडी बिल्डर का स्वागत
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आगरा मेें हुई ऑल इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर लौटे बॉडी बिल्डर का मंगलवार को नगर पहुंचने पर स्वागत किया।
25 फरवरी को आगरा में आयोजित ऑल इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उप्र, मध्यप्रदेश आदि सहित कई राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसी चैंपियनशिप में नगर स्थित रॉक जिम के संचालक प्रवीण तोमर ने भाग लेकर 100 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए मिस्टर इंडिया का खिताब जीता। मंगलवार को नगर पहुंचने पर मुख्य अतिथि गायत्री देवी कॉलेज के डायरेक्टर कपिल तोमर, डॉ. विकास वशिष्ठ, सुनील तोमर के संयुक्त नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रवीण तोमर का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कपिल तोमर ने कहा कि प्रवीण तोमर ने मिस्टर इंडिया बनकर देश व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. विकास वशिष्ठ ने कहा जनपद के खिलाड़ी देश और विदेश में जनपद बागपत का नाम रोशन कर रहे हैं। स्वागत करने वालों में डॉ. विकास वशिष्ठ, योगेश पंवार, , डॉ. प्रभात वशिष्ठ, सुनील तोमर, मोहम्मद, इमरान, विक्की, विनीत, सुहैल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed