फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घर घर जाकर आनलाइन वोट बनवाए

घर घर जाकर आनलाइन वोट बनवाए

Thu, 08 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
घर घर जाकर आनलाइन वोट बनवाए
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी का बावली चुंगी पर स्वागत किया। इसके बाद नगर पालिका बड़ौत अध्यक्ष डॉ. अमित राणा के साथ शहर में अनेक स्थानों पर मिलेनियम वोटर अभियान के तहत घर-घर जाकर ऑनलाइन वोट बनवाए एवं बीएलओ के साथ जाकर वोट बनाने के लिए फार्म भरवाए।
गुराना रोड पर युवा मोर्चा के जिला संयोजक राजन जैन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया और वोट बनवाए। नगरवासियों को अपने मत के प्रति जागरूक भी किया । इसके अलावा वोटर कार्ड में गलत नाम के साथ-साथ अन्य चीजें ठीक करने के लिए भी बीएलओ से कहा। कार्यकर्ताओं ने बड़ौत नगर मंडल पर छह सेक्टर बनाए हैं, जिसमें प्रतिदिन कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट बनाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी ने कहा कि यदि किसी की वोट नहीं बनी है तो उसे अपनी वोट अवश्य बनवानी चाहिए। चेयरमैन अमित राणा ने बीएलओ की मीटिंग की और शहर में जिन लोगों की वोट नहीं है, उनके जल्द से जल्द वोट बनाने के निर्देश भी दिया। वोट बनवाने वालों में अभियान के जिला प्रवासी महेश बाली, जिला मानिटर आलोक शास्त्री, विधानसभा संयोजक अंकुर तोमर पहलवान, मंडल संयोजक आशीष तोमर, वीरेश तोमर, छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर चौधरी, चिराग जैन, विनीत स्वामी, रवि पांचाल, शशांक मलिक, प्रियंका मित्तल, राहुल, अर्पण जैन, सुमित, निशांत, गौरव, अनिल, सेक्टर प्रभारी वरुण सिरोही, नमन जैन, सुमंत पांचाल, सोनू सैनी सहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed