फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीएम से की शौचालयों की जांच करवाने की मांग

डीएम से की शौचालयों की जांच करवाने की मांग

Wed, 17 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
डीएम से की शौचालयों की जांच करवाने की मांग
डीएम से की शौचालयों की जांच करवाने की मांग
विज्ञापन

बागपत। दत्त नगर के ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण में अनियमितता बरती गई है। विभागीय अफसरों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। गड्ढे की गहराई और चौड़ाई सही नहीं है। पुराने शौचालय वाले को ही चेक दिए गए हैं। पात्रों को योजना से दूर रखा गया है। उन्होंने डीएम से जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग की। इसमें जाहिद, भोपाल, अनीस, मोहसिन, वीरपाल, तेजपाल, गुलाब सिंह, सोनू, ऋषिदेव, सोनू, रहीस, नसीम, सुंदर, अलीहसन, मुकित, जाकिर अली मौजूद रहे।

योजना से मकान बनवाने की मांग
बागपत। चौहल्दा गांव निवासी इकबाल ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि वह मकान बनाने में असमर्थ है। उन्होंने इंदिरा आवास योजना से उसका मकान बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


खेतों में भरे पानी से दिलाई जाए निजात
बागपत। शहर के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि तीन वर्षों से खेतों में गंदे नाले का पानी भरा हुआ है। फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं। मंडलायुक्त ने ईओ को कार्रवाई के आदेश दिए हुए है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की। इसमें याकूब, रानी, शकीला, इरशाद, शहीद, खलील, ओमवीर, नसरीन, रोहताश, सत्यवीर, बलवीर सिंह, तायरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed