फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सवारियों से लदा टैंपों पलटा, कई घायल

सवारियों से लदा टैंपों पलटा, कई घायल

Sat, 13 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सवारियों से लदा टैंपों पलटा, कई घायल
टेंपो पलटा, कई यात्री घायल
विज्ञापन


छपरौली। क्षेत्र के शबगा गांव के पास टेंपो पलटने से कई यात्री घायल हो गए। उन्हें पास के चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया।
शुक्रवार को गांधी बड़ौत से गांव के लिए अपने टेंपो में सवारियों को लेकर आ रहा था। गांव के मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया। इससे वहां चीख पुकार मच गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ यात्री शबगा और कुछ दूसरे गांव के शामिल है। छपरौली थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया।

पति और जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अपने पति और दो जेठ समेत चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का विवाह वर्ष 2008 में बागपत कोतवाली क्षेत्र में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। पति और दो जेठ उस पर देह व्यापार का दबाव बनाते थे। आरोप लगाया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पति ने अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल किया। कोर्ट के आदेश पर पति श्याम सुंदर, जेठ कल्लू, विनोद और सुदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट कर घर से निकाला
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव निवासी चरण सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी रामवती का विवाह 18 साल शामली के भाज्जू गांव निवासी शोकेेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed