{"_id":"5a57b9d14f1c1b02198b4737","slug":"141515698641-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े क्रय केंद्र चलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़े क्रय केंद्र चलवाने की मांग
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद पड़े क्रय केंद्र चलवाने की मांग
बागपत। छपरौली में मलकपुर के दो क्रय केंद्र न चलने से किसान परेशान हैं। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने डीएम से क्रय केंद्र चलवाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि संचालन न हुआ तो किसान आंदोलन करेंगे।
किसानों ने बताया कि छपरौली क्षेत्र मलकपुर का पांच और छह नंबर क्रय केंद्र आठ दिसंबर से बंद है। कई बार इसकी शिकायत जिला गन्नाधिकारी से कर चुके हैं। मगर कोई भी समाधान नहीं हो रहा है। खेतों में गन्ना खड़ा है। गेहूं की बुआई और पशुओं के चारे का संकट गहराता जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसके विरोध में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बिनौली के ब्लॉक प्रमुख प्रवीण कुमार, पूर्व चेयरमैन मलकपर हरेंद्र सिंह, ओमबीर, श्याम सिंह, कुलदीप तोमर, नितिन तोमर, वेदप्रकाश, सत्यराज, अतर सिंह मौजूद रहे।