{"_id":"5a4fd1984f1c1bd2178b539c","slug":"141515180440-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात का पारा 4.2 डिग्री, दिन में चली ठंडी हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात का पारा 4.2 डिग्री, दिन में चली ठंडी हवा
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार का अवकाश घोषित, सोमवार को खुलेंगे स्कूल
सर्दी का प्रकोप जारी, सुबह-शाम कोहरे का असर भी रहा
फोटो-
बागपत। ठिठुरन जारी है। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम में ठंडक घुली रही। सुबह-शाम कोहरे का असर दिखा। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश शनिवार तक बढ़ा दिया गया। जिले के स्कूल अब सोमवार को खुलेंगे।
ठंड का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। बृहस्पतिवार रात का न्यूनतम तापमान 4.2 रहा। लोग कंपकंपा गए। ठंड का असर बाजारों से लेकर सड़कों पर देखने को मिला। यही हाल सभी ट्रेनों को है, जिसमें यात्रियों की संख्या काफी हद तक घट गई है। मिनी, प्राइवेट ओर रोडवेज बसों में यात्रियों की भी संख्या में काफी हद तक गिरावट आई है। रोड पर शीत लहर से दुपहिया वाहन चालकों के सामने दिक्कत रही। जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। दिन ढलते ही लोग घरों में चले गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मुख्य चौराहों पर अलाव जलाए गए।