{"_id":"5a4e7f2c4f1c1b47198b4ee3","slug":"141515093804-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाड़ला था घर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाड़ला था घर की जान
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-----------------
लाड़ला था घर की जान
हो गया फर्ज पर कुर्बान
जिंदगी फिर हार गई देखो
फिर जीत गई मौत बेईमान
मां के आंसुओं को कौन समझाएं
हो गया पिता का आंगन वीरान
छोटा भाई किसे कहेगा अपना
जिसका लुट गया सारा जहान
काल से पूछ रहे हैं विधवा के आंसू
मेरे शरीर में ही क्यों छोड़ दिए प्राण
बिटिया सोचती है, पापा फिर आएंगे
उसकी जिद क्या जाने शहादत, क्या जाने बलिदान
मुखाग्नि देकर घर लौट आया है मासूम बेटा
कंधों पर बैठाकर अब उसे कौन दिखाएगा आसमान
प्रस्तुति --मदन बालियान
विज्ञापन
लाड़ला था घर की जान
हो गया फर्ज पर कुर्बान
जिंदगी फिर हार गई देखो
फिर जीत गई मौत बेईमान
मां के आंसुओं को कौन समझाएं
हो गया पिता का आंगन वीरान
छोटा भाई किसे कहेगा अपना
जिसका लुट गया सारा जहान
काल से पूछ रहे हैं विधवा के आंसू
मेरे शरीर में ही क्यों छोड़ दिए प्राण
बिटिया सोचती है, पापा फिर आएंगे
उसकी जिद क्या जाने शहादत, क्या जाने बलिदान
मुखाग्नि देकर घर लौट आया है मासूम बेटा
कंधों पर बैठाकर अब उसे कौन दिखाएगा आसमान
प्रस्तुति --मदन बालियान