{"_id":"5a32cb2d4f1c1b97678c1afc","slug":"141513278253-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा के अरविंद नेशनल नौकायन चैंपियनशिप में जीता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहा के अरविंद नेशनल नौकायन चैंपियनशिप में जीता पदक
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/ दाहा (बागपत)। पूना में हुई नेशनल नौकायन चैंपियनशिप में दाहा गांव के अरविंद राणा ने सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
चार से नौ दिसंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में अरविंद राणा पुत्र इंद्रपाल सरपंच निवासी दाहा ने भाग लिया। खिलाड़ी ने नौकायन में सिल्वर मेडल जीत कर गांव ही नहीं बल्कि बागपत जनपद का नाम रोशन किया है। अरविंद राणा इस समय आर्मी में है। इससे पहले भी उन्होंने नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर कई पदक जीते हैं। पूना से मोबाइल पर बातचीत में बताया जीत का श्रेय वे अपने ताऊ एवं इंटरनेशनल कबड्डी कोच रामपाल राणा को देते हैं, क्योंकि उनसे ही उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। वे ही मेरे आइडियल है। अरविंद राणा के पदक जीतने की सूचना जैसे ही दाहा गांव में उनके घर लगी तो वहां खुशी का माहौल हो गया और बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान बारू मुखिया, नाहर प्रधान, चरण सिंह प्रधान, गोकुल, ब्रह्म सिंह, डॉ. ओमपाल, मास्टर धीरज राणा आदि रहे।