{"_id":"5a29972e4f1c1b78548c1ba0","slug":"141512675118-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी कर्मचारी पर लगाया तालाब और रास्ते पर कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी कर्मचारी पर लगाया तालाब और रास्ते पर कब्जे का आरोप
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। फखरपुर शेखपुरा के ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी पर तालाब और रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को शेखपुरा गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने डीएम भवानी सिंह खंगारौत को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा चकबंदी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने रविदास मंदिर के पास तालाब के पानी की निकासी के एक नाला और रास्ते पर अवैध रुप से कब्जा कर मकान का निर्माण करना शुरू कर दिया है। आरोपी खुद को तालाब पर मालिक बताता है। नाले पर कब्जा होने से नालियों पानी मार्ग पर भरा रहता है। इससे बस्ती के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना है। कुछ बाहरी व्यक्तियों को अपने पास रखा हुआ है इससे लोगों में दहशत का माहौल है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और जमीन पर कब्जा मुक्त कराने की मांग की। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें सुखवीर सिंह, रघुवीर, रवि कुमार, जितेंद्र, सतेंद्र, नरेश, सोमपाल, धन कुमार, कृष्णपाल आदि रहे।