{"_id":"5a2996454f1c1b6e468b90a7","slug":"141512674885-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा रामशीष की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा रामशीष की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. रामाशीष की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मेें मनाया
बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका परिषद बड़ौत के प्रांगण में बृहस्पतिवार की देर शाम आल टीचर्स एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने डॉ. रामाशीष की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप मेें मनाया। मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, संगठनमंत्री विनीत मलिक और भूपेंद्र ने संयुक्त रूप से डॉ. रामाशीष के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री विनीत मलिक ने कहा पुरानी पेंशन 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, कर्मचारियों का संवैधानिक हक है। जिससे हम किसी भी कीमत पर लेकर रहेंगे। इसके लिए यदि हमें आंदोलन भी शुरू करना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 7 दिसंबर 2016 को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधानसभा घेराव कर पुलिस लाठीचार्ज के दौरान शहीद हुए डॉ. रामाशीष की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया । कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर उनकी आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की। इसमें भूपेंद्र, देवेंद्र, विनित मलिक, रविंद्र तोमर, राजेश, योगेंद्र सिंह यादव, राजीव कुमार आदि रहे।