फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मेधावी छात्रा का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत

मेधावी छात्रा का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत

Sat, 25 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्रा का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत
मेधावी छात्रा का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत
विज्ञापन


बड़ौत। नगर की बिजरौल रोड पर शुक्रवार को स्वागत समारोह हुआ। इसमें जेवी डिग्री कॉलेज की मेधावी छात्रा को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद नेता मोहित मुखिया, छात्र नेता प्रियवत राणा ने संयुक्त रूप से किया। छात्र नेता प्रियव्रत राणा ने बताया कि जेवी डिग्री कॉलेज की मेधावी छात्रा अनुलता आर्या पुत्री बलजीत आर्या लौहड्डा गांव की रहने वाली है। वह एमएससी बायो इनफारमेटिक्स की छात्रा है। उसने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वागत करने वालों में प्रियवत राणा, अमित राणा, अक्षय तोमर, बबलू मलिक, रचना, कोमल, स्वाति, नेहा, कपिल, सुमित राणा, सचिन जैन शामिल रहे।


छात्र-छात्राओं को फूलों की जानकारी दी

बड़ौत। जेवी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डा. अरुण सोलंकी के नेतृत्व में सैकड़ों अर्थशास्त्र विषय के छात्र-छात्राएं बरनावा पहुंचे। जहां पर डा. अरुण सोलंकी ने उन्हें फूलों की खेती करने की जानकारी दी। बताया कि फूलों की खेती कैसे की जाती है। इसमें क्या कीट लगते है और इसका क्या उपाय है। फूलों की खेती करने के क्या-क्या फायदे हैं। इससे अध्ययन कर क्या-क्या रोजगार मिल जाते है। डा अरुण सोलंकी ने बताया कि आज क्षेत्र का किसान गन्ना की समस्या से जूझ रहा है। अत्यधिक गन्ने की पैदावार कर वहां मिलों में गन्ना बेचता है। लेकिन क्षेत्र के कई चीनी मिलें किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया दबाएं बैठी हैं। इसलिए आज लोग गन्ने की खेती से दूर जा रहा है और फूल एवं सब्जियों की खेती करने मेें रुचि ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed