फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नेशनल हाईवे की घोषणा चुनावी स्टंट- वीरपाल राठी

नेशनल हाईवे की घोषणा चुनावी स्टंट- वीरपाल राठी

Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे की घोषणा चुनावी स्टंट- वीरपाल राठी
नेशनल हाईवे की घोषणा चुनावी स्टंट : वीरपाल राठी
विज्ञापन


दोघट। पूर्व विधायक एवं रालोद पश्चिमी उप्र किसान मार्चा के अध्यक्ष वीरपाल राठी ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती है और चुनाव जीतने के बाद सब भूल जाती है। उन्होंने नेशनल हाईवे की घोषणा को भी चुनावी स्टंट करार दिया है।
टीकरी में अपने आवास पर उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को लेकर एनएच का दर्जा दिए जाने को चुनावी स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि छपरौली में यमुना नदी पर जो पुल हरियाणा और उप्र की सरकार द्वारा घोषित हो चुका था। हरियाणा में बीजेपी की सरकार ने आते ही पुल बनाने से इंकार कर दिया था। डॉ. सत्यपाल सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को छपरौली में लाकर फर्जी घोषणा कराई थी, जो आज तक नहीं बना। वो ही कार्य अब फिर से किया जा रहा है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को फर्जी नेशनल हाईवे घोषित कराकर जनता को गुमराह कर रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ने के भुगतान पर तो बोलना ही बंद कर दिया है। भाजपा के नेता हल्ला मचा रहे थे कि इस वर्ष से 14 दिन में नया भुगतान हो जाएगा, लेकिन एक माह हो चुके है गन्ना मिल चले। आज तक कोई भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed