{"_id":"59fa207c4f1c1b6a678b8d5d","slug":"141509564540-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत सोम का पुतला फूंका, योगेश धामा के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत सोम का पुतला फूंका, योगेश धामा के खिलाफ नारेबाजी
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सुमित गुर्जर एनकाउंटर प्रकरण में भाजपा विधायक संगीत सोम की टिप्पणी से अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। बागपत विधायक योगेश धामा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया।
खेकड़ा क्षेत्र के बसी गांव में सरधना के विधायक और भाजपा नेता संगीत सोम ने पत्रकार वार्ता में सुमित गुर्जर के एनकाउंटर को सही करार देते हुए, अपराधी बताया था। इस पर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। बुधवार को कचहरी परिसर में नारेबाजी की गई। भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। बागपत विधायक योगेश धामा के खिलाफ भी कड़े शब्दों में निंदा की गई। एडवोकेट सतीश प्रधान ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक को बसी गांव में बयानबाजी से रोकना चाहिए था। संगीत सोम पर भी मुकदमे दर्ज हैं, वह भी अपराधी है तो उन पर भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। सभी अधिवक्ताओं ने दोनों विधायक और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिसर में पुतले को आग के हवाले किया गया। इस दौरान नरेंद्र सिंह पंवार, कपिल कुमार, कर्म सिंह भाटी, आजाद धामा, सतीश कुमार, महेंद्र बंसल, अर्जुन सिंह चौहान मौजूद रहे।