फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षामित्रों का पैदल मार्च, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

शिक्षामित्रों का पैदल मार्च, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 08 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों का पैदल मार्च, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
बागपत। समायोजन बहाल किए जाने और दस हजार रुपये के मानदेय को नाकाफी बताते हुए शिक्षा मित्रों ने कलक्ट्रेट में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट से बीएसए ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने एडीएम लोकपाल सिंह और बीएसए योगराज सिंह को मांगों का ज्ञापन सौंपा। बीएसए ऑफिस पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार से शिक्षामित्रों ने आंदोलन शुरू किया। वक्ताओं ने कहा सरकार ने उन्हें धोखा दिया है। मजबूरी का फायदा उठाया गया। जो मानदेय बताया जा रहा है, वह नाकाफी है। इससे परिवार का गुजर-बसर नहीं होगी। उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। शिक्षामित्रों ने कहा अपना समायोजन बहाल कराकर ही दम लेंगे। एलान किया हक पाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य ठप करेंगे। विरोध स्वरूप अर्द्धनग्न होकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के बीच पहुंचे एडीएम लोकपाल सिंह को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। आंदोलित शिक्षा मित्र पैदल मार्च निकालते हुए बीएसए दफ्तर पहुंचे। वहां पर बीएसए योगराज सिंह से रुका हुआ मानदेय दिलाने की मांग की और ज्ञापन सौंपा। इसमें बिजेंद्र भाटी, कुशलता चौहान, राजेश कुमार, जितेंद्र, विकास, पूजा, कोमल, पूनम, भरत शर्मा, रीता, सुनीता, कुशलता चौहान, सोमदत्त शर्मा, वीरेंद्र कुमार, कोमल, सरोज, कविता शर्मा, लीला, सरिता पाल, राजीव शर्मा, सत्यवीर सिंह, सोराज सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा 144 में की नारेबाजी और प्रदर्शन
बागपत। धारा 144 लगी होने के बाद भी शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पीएसी और भारी पुलिस बल कलक्ट्रेट में तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed