फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गायकी का जादूगर है बागपत का जावेद

गायकी का जादूगर है बागपत का जावेद

Thu, 13 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
गायकी का जादूगर है बागपत का जावेद
बागपत। कला के क्षेत्र में जिले ने कई बड़े नाम दिए हैं। नई प्रतिभाएं भी सामने आ रही है। युवा गायक जावेद सईद इसी नई पौध का हिस्सा है। उनकी आवाज हर किसी पर अपना जादू बिखेर देती है। नया एलबम रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर सैकड़ों लोग उसे पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

खेल के मैदान पर बागपत का कोई जवाब नहीं है। यही अंदाज कला के क्षेत्र में भी यहां के कलाकार समय-समय पर दिखाते रहे हैं। बॉलीवुड में युविका चौधरी और महिमा चौधरी ने जिले का नाम रोशन किया। अब गायकी में शहर का एक उभरता सितारा जावेद सईद अपनी पहचान बनता जा रहा है। देहाती एलबम नजरें चुरा कर’ में अपनी आवाज से दर्शकों का मनमोह लिया है। यू-ट्यूब पर अब तो 70 हजार से ज्यादा लोग उसकी गाने को देख चुके हैं। जावेद ने बताया कि वह हर रोज चार से छह घंटे तक रियाज करता है। अपने पिता को आदर्श मानकर गायकी के क्षेत्र में कदम रखा है। उसके पसंदीदा गायक मोहम्मद रफी और किशोर कुमार हैं। साथ ही जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सारे गा मा पा के नए सीजन के लिए जावेद तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed