{"_id":"595be9d54f1c1b8e5d8b461d","slug":"141499195861-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम भरोसे चल रहा खंड विकास कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम भरोसे चल रहा खंड विकास कार्यालय
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पिछले कई माह से राम भरोसे चल रहा है, क्योंकि ब्लाक पर शिकायत लेकर जाने वाले फरियादियों को न तो बीडीओ मिलते हैं और न ही कर्मचारी। इस कारण फरियादियों में आक्रोश पनपता जा रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बावली रोड स्थित खंड विकास कार्यालय के अंतर्गत 44 गांव पड़ते हैं, आए दिन किसी न किसी गांव के लोग अपनी शिकायतों को लेकर ब्लाक पर पहुंचते हैं, लेकिन बीडीओ व अन्य कर्मचारियों के न मिलने पर उन्हें मायूस लौटना पड़ता है। मंगलवार को भी बड़ौली, बड़का, बावली, जौनमाना आदि सहित कई गांव के ग्रामीण ब्लाक पर पहुंचे और बीडीओ प्रेमचंद के न मिलने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि गांव में जलभराव की समस्या का निस्तारण कराने, नया निर्माण कार्य शुरू कराने व रुका हुआ कार्य शुरू कराने व अन्य शिकायतों को लेकर पिछले एक माह से कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या के निदान को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि फरियादियों की प्रत्येक समस्या का हल कराएं जाने का प्रयास किया जा रहा है। तहसील दिवस के चलते तहसील में व्यस्त था। चेतावनी व आक्रोश जताने वालों में नरेंद्र, सुरेश, इंद्रपाल, अमित, सुरेंद्र, प्रताप, मुकेश, नवीन, यशवीर, ओमपाल, हरवीर शामिल रहे।