फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   14 positives including youth returned from Kuwait

कुवैत से लौटे युवक समेत जिले में मिले 14 पॉजिटिव

Wed, 10 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
14 positives including youth returned from Kuwait
बागपत। कोरोना संक्रमण के एक साथ 14 मामले सामने आए हैं। इनमें कुवैत से लौटा असारा गांव का एक युवक भी शामिल है। बागपत नगर के 13 मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मिले लोगों को कोविड अस्पताल के लिए रेफर किया। असारा गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 117 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने मंगलवार रात संक्रमण के 14 मामले मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि असारा गांव का एक युवक कुवैत से लौटा था। तीन दिन पहले उसका सैंपल लिया गया, वह पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा बागपत नगर के मुगलपुरा और केतीपुरा समेत अन्य मोहल्लों में कुल 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। उधर, एक साथ 14 मामले मिलने से जिले में अब संक्रमितों की संख्या 117 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों को कोविड अस्पताल भिजवा जाएगा।
विज्ञापन

सिर्फ 20 दिन में 90 कोरोना पॉजिटिव
बागपत। कोरोना संक्रमण का खतरा जिले मेें एकाएक बढ़ गया है। एक के बाद एक केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। जिले में 21 मई तक सिर्फ 27 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। लेकिन इसके बाद एकाएक संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। जिले में अभी तक संक्रमण के 117 मामले सामने आ चुके हैं। औसत रोज चार से अधिक मामले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की मुश्किल भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डौला, डौलचा और खेकड़ा में कंटेनमेंट जोन
बागपत। डौला, डौलचा गांव व खेकड़ा कस्बे की अहिरान पट्टी की चेयरमैन वाली गली में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सीएमओ डॉ आरके टंडन की संस्तुति के आधार पर खेकड़ा कस्बे की पट्टी अहिरान चेयरमैन वाली गली में तीन कोरोना पॉजिटव केस मिलने पर यहां एपिक सेंटर से पूरब में सूरमा वाली गली तक, पश्चिम में यादव चौक तक, उत्तर में भूमिया तथा दक्षिण में डाकघर के पहले तक कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed