फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   14 people injured in clashes after child abuse

बच्चों में कहासुनी के बाद संघर्ष में 14 लोग घायल

Fri, 14 May 2021 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
14 people injured in clashes after child abuse
दोघट। पट्टी बंजारन गांव में शुक्रवार को बच्चों में हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें चार महिला समेत 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी भेजा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पट्टी बंजारन में शुक्रवार को बच्चे गली में खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष से छोटा, मुनीश, फरमान, मारू, नाजिम, मुकिमा, आसरीन और दूसरे पक्ष से सहेजर, मुनीर, गुलाब, इमराना, साईम खान, मुसीर, मुसयरा घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed