फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   14 girls in the Silver Jubilee celebrations of the marriage

रजत जयंती समारोह में हुआ 14 कन्याओं का विवाह

Mon, 03 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 03 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
14 girls in the Silver Jubilee celebrations of the marriage
कन्याओं को आशीर्वाद देते भारत विकास परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। भारत विकास परिषद के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को दिगंबर जैन कॉलेज के ऋषभदेव सभागार में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 14 कन्याओं का विवाह कराया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति और बड़ौत के चेयरमैन केपी मलिक ने किया और नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर नरेश कुमार तनेजा ने कहा कि अपने लिए तो सभी कार्य करते हैं, लेकिन जो दूसरों के लिए कार्य करता है वो ही सच्ची मानवता है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन केपी मलिक ने कहा कि भारत विकास परिषद की यह पहल सराहनीय है।
विज्ञापन


परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता व केशव दत्त ने कहा कि बड़ौत शाखा परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश के सपनों को पूरा कर रही है। विजनल सेक्रेटरी अनुराग डुबलिस, प्रांतीय अध्यक्ष विनित सिंघल एवं प्रांतीय महासचिव एएस बंसल ने भी विचार रखे।  बड़ौत शाखा सचिव योगेश जैन, सदस्य पंकज जैन, प्रदीप जैन, डॉ. मनीष तोमर, रामअवतार गर्ग, हरीश विश्वकर्मा, डॉ. अनिल जैन, हरीश मोहन अग्रवाल, नितिश जैन, राजेश जैन ने इन विवाहों में आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डॉ. आर ए गर्ग ने 25 वर्षों को याद करते हुए होली मिलन, दिपावली मिलन, तीजोत्सव, स्वामी विवेकांनद की जयंती, भारत को जानो प्रतियोगिता, निर्धन छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण करना, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव व अन्य कार्यक्रम की जानकारी दी। 

कार्यक्रम संयोजक राजीव गाोयल, प्रदीप जैन, विशाल जैन, राकेश जैन, अतुल जैन, अनुराग जैन, पवन जैन, सौरभ, धनेंद्र जेन, जितेंद्र जैन, संदीप जैन, विपिन, आालोक जैन, सुरेंद्र, आनंद, सुनील, मुकेश जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed