फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   135 objections to the post of head, 32 objections to the post of Kshetra Panchayat member

प्रधान पद पर 135, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 32 आपत्तियां दर्ज

Wed, 24 Mar 2021 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
135 objections to the post of head, 32 objections to the post of Kshetra Panchayat member
- ब्लॉक प्रमुख पद पर 6 और जिला पंचायत वार्ड पर 11 आपत्ति हुई दर्ज
विज्ञापन

- 24 व 25 मार्च को होगा आपत्तियों का निस्तारण और 26 को अंतिम सूची का प्रकाशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पंचायत चुनाव के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। सबसे ज्यादा आपत्ति प्रधान पद पर दर्ज कराई गई। कुल 184 आपत्ति दर्ज कराई गईं। जिनमें 135 आपत्ति प्रधान पद पर रहीं।

ग्राम तेड़ा के ग्रामीणों ने प्रधान पद का आरक्षण महिला की बजाय पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की। आपत्ति दर्ज कराने वालों में कर्मवीर, सतपाल, विनोद और रहीसुद्दीन शामिल रहे। ग्राम अलावलपुर के ग्रामीणों ने प्रधान का आरक्षण एससी की बजाय अनारक्षित करने की मांग की। बालैनी निवासी राजेंद्र सिंह ने जिला पंचायत का वार्ड-18 का आरक्षण अनुसूचित जाति की महिला की बजाय अनारक्षित या पिछड़ा वर्ग करने की मांग की। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी आपत्ति दर्ज कराईं। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि प्रधान पद पर 135 , क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 32, ब्लॉक प्रमुख पद पर छह और जिला पंचायत वार्डों पर 11 आपत्ति दर्ज कराई गई हैं। 24 व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 26 को अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed