फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों ने समस्याओं के समाधान की मांग रखी

किसानों ने समस्याओं के समाधान की मांग रखी

Fri, 01 Mar 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने समस्याओं के समाधान की मांग रखी
बागपत। अलग-अलग समस्याओं को लेकर कई गांव के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एडीएम को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। मांग रखी गन्ना पर्चियों में समिति द्वारा गड़बड़ी और मिल पर गन्ना तौलते समय किसानों के साथ अभद्रता की जाती है इस पर रोक लगे। बेसहारा गोवंशीय पशुओं से किसान परेशान हैं, इससे राहत मिले, ऊर्जा निगम के दो ब्लॉक में अलग और चार में अलग नियम है, इसे सामान किया जाए, किसानों को सभी बिजली का बिल माफ किया जाए। चेतावनी दी उनकी मांग नहीं मानी तो इसके विरोध में किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसमें चौधरी ब्रजपाल सिंह, रण कुमार, चौधरी सुभाष, विक्रम सिंह, जयपाल सिंह, रामछल सिंह, नरेश पाल, अरविंद सिंह, यशपाल, रूपेश मलिक, रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में गोवंशीय पशु छोड़ने की चेतावनी
बागपत। ढिकाना गांव के किसानों कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सभी बेसहारा गोवंशीय पशुओं को पकड़ने कर एक एक जगह रखने के लिए कहा। इसके बाद उनकी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया । आज एक माह से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन कोई भी व्यवस्था नहीं कराई । मवेशियों को चारा खिलाने में किसान सक्षम नहीं है। एसडीएम बड़ौत को इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जल्द कार्रवाई नहीं की तो सभी मवेशियों को कलक्ट्रेट में लाकर छोड़ देंगे। इसमें ओमवीर, पवन, बिंदर, गजब, अजीत, राजवीर, सुभाष, ओमपाल, बिजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed