{"_id":"5c61d122bdec22737f733441","slug":"131549914402-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने वन विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने वन विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विगत आठ माह से मजदूरी का पैसा नहीं मिलने से क्षुब्ध मजदूरों ने सोमवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ वन विभाग कार्यालय पूर्वी यमन में प्रदर्शन किया और जल्द मजदूरी न मिलने पर कार्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
सोमवार को काफी संख्या में ईदरीशपुर गांव के मजदूर वन विभाग कार्यालय पूर्वी यमन नहर पहुंचे। उन्होंने कहा वे पिछले कई साल से वन विभाग में पौधारोपण, गड्ढा खोदने सहित कई काम करते हैं, लेकिन गत आठ माह से उन्हें मजदूरी के नाम पर एक पैसा नहीं मिला, इससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति बन हो गई है। उन्होंने कहा बार-बार शिकायत करने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने जल्द मजदूरी न मिलने पर कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। दूसरी तरफ वन दरोगा चंद किरण शर्मा ने कहा ऊपर से ही उनकी मजदूरी का पैसा नहीं आ रहा है, इसलिए मजदूरों का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि रुपये मिलते ही उनकी मजदूरी दे दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों मेें आलमदीन, जमीला, शाहिदा, फरमान, रहीसा, कल्लू, शौकत, मेहरबान, आजाद आदि रहे।