फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लचर परिवहन व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन

लचर परिवहन व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 10 Feb 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
लचर परिवहन व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र के मुख्य मार्गों से शाम होते ही बसें गायब हो जाती है, इसको लेकर जहां शुक्रवार को स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया, वहीं दूसरे दिन एसडीएम को परिवहन की लचर व्यवस्था से अवगत कराकर कार्रवाई करने की मांग की।

स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनु तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से मिले। जिलाध्यक्ष मनु तिवारी ने बताया कि नगर व क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर पिछले कई माह से बसों का संचालन ठप है, दिन मेें तो दो-चार बसें संचालित रहती हैं, लेकिन शाम होते ही बसें मार्गों से गायब हो जाती है, इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बसों के अभाव में यात्रियों को दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ता है। एआरएम योगेंद्र पाल से कई बार शिकायत करने के बाद भी यात्रियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम ने एआरएम से वार्ता कर समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसमें आशीष, दीपक, संजीव, प्रमोद, अमन, अभिषेक, नवीन, सन्नी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed