फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांग्रेसियों ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क

कांग्रेसियों ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क

Wed, 30 Jan 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क
बड़ौत (बागपत)। मिशन 2019 जन जागरूकता महारैली को सफल बनाने के लिए मंगलवार को कांग्रेसियों ने तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव मेें जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह बैठकें कर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर महारैली मेें शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौ. राम कुमार सिंह और जिला संगठन मंत्री डॉ. अंकित पंवार के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मलकपुर, बावली, जौनमाना, ढ़िकाना, कोताना, बड़ौली, वाजिदपुर, गुराना, हिलवाड़ी, बड़का, औसिक्का, ईदरीशपुर व लुहारी गांव मेें जनसंपर्क किया। लुहारी गांव में सुधीर दांगी के आवास पर बैठक में जिलाध्यक्ष चौ. राम कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रही है। जिला संगठन मंत्री अंकित पंवार ने कहा कि अब किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने, जनपद की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए, बढ़ते अपराधों के लिए कांग्रेसी जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को मिशन 2019 जन-जागरूकता महारैली निकाली जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाना, शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाना, अपराधों पर अंकुश सहित अन्य मुद्दे होंगे। कांग्रेसी बावली रोड कार्यालय से एकत्र होकर नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस के रूप में दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचेंगे, वहां से कार्यकर्ता डीएम कार्यालय में पहुंचेंगे और डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें देवेंद्र चौहान, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज जैन, हरवीर तोमर, उर्मिला सिंह, देवेंद्र चौहान, राममेहर, रामपाल वर्मा, दीपक शर्मा, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed