फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गांव-गांव में खोली जाए गोशाला

गांव-गांव में खोली जाए गोशाला

Sat, 12 Jan 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव-गांव में खोली जाए गोशाला
किसान पहरा देने को मजबूर, गांव-गांव में खोली जाए गोशाला
विज्ञापन

बागपत। जिले के हर गांव में ग्रामीण बेसहारा गोवंश से परेशान हैं। किसान रात में पहरा देकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बाद भी फसल का नुकसान नहीं रुक रहा। किसान के खेत से जाते ही पशु फसल खा जाते हैं। जनपदवासियों ने गांव-गांव में गोशाला खोलने की मांग की।
बुढेड़ा गांव के पूर्व प्रधान ब्रजपाल सिंह बताते हैं कि बेसहारा गोवंश फसलों को तो नुकसान पहुंचाते ही है, साथ में घरों में बंधे पशुओं को भी परेशान करते हैं। आवारा गोवंश घरों में घुसकर चारा खा जाते हैं। इनसे निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

गांव के रमेश का कहना है कि जब आवारा गोवंश को भूख लगती है तो वे किसानों के पीछे भाग लेते हैं। कई बार टक्कर मारकर किसानों को घायल भी कर देते हैं।
किसान अरविंद भाटी व सुखवीर सिंह का कहना है कि बेसहारा गोवंश जिस खेत में घुस जाते हैं, पूरे खेत को बर्बाद कर देते हैं। कुछ फसल को खा जाते है तो कुछ फसलों को रौंद देते हैं। इन्हे गौशाला में भिजवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोढरा गांव निवासी किसान अमरपाल व जयप्रकाश का कहना है कि उन्होंने 20 बेसहारा गोवंश पकड़ लिए थे। प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई नहीं आया। गांव के किसान गोवंश से परेशान है। क्यामपुर गांव के नरेंद्र, धनेश, अनिल कुमार, शांति देवी व ओमप्रकाश ने बताया कि आवारा गोवंश ने कई किसानों के खेत पूरी तरह से बर्बाद कर दिए हैं। एक घंटे में पूरे खेत को खा जाते हैं। कई ग्रामीणों को टक्कर मारकर घायल भी कर चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री से आवारा गोवंश का प्रबंध करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed