फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बहादुरगढ़ के पहलवान ने जीती बाइक और ढाई लाख की कुश्ती

बहादुरगढ़ के पहलवान ने जीती बाइक और ढाई लाख की कुश्ती

Mon, 29 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के पहलवान ने जीती बाइक और ढाई लाख की कुश्ती
चांदीनगर (बागपत)। डगरपुर गांव में विशाल दंगल का आयोजन किया। इसमें कई राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। कुश्ती का शुभारंभ अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर ने पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। बहादुरगढ़ के पहलवान हितेश ने बाइक और 2.51 लाख की इनामी कुश्ती को जीता।
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख लीलू पहलवान ने बताया कि रविवार को दंगल का आयोजन कराया। इसका शुभारंभ अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर ने किया। सांसद ने कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने दमखम दिखाया है। 2019 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी मेडल जीतकर लाएंगे। उन्होंने कहा कि पहलवान हो या क्रिकेट का खेल सभी से बच्चों की सेहत तो अच्छी होती ही है उसके साथ देश का नाम भी रोशन होता है। युवाओं को बुरी लत छोड़कर खेलों में अपना कैरियर बनाना चाहिए।
विज्ञापन

इस दंगल में 1.41 लाख की पहली कुश्ती हुई। इसमें डगरपुर के सिंटू पहलवान और बहादुरगढ़ (हरियाणा) के परमिंदर कुमार और दूसरी हरेंद्र पहलवान नंगला बड़ी और राजेश भाटी नोएडा के बराबरी पर रही। सबसे बड़ी कुश्ती 2.51 लाख और बाइक की रही। इसमें हरियाणा के बहादुरगढ़ के हितेश पहलवान ने तकदीर पहलवान पंजाब को पटखनी देकर जीती। नवीन, रेशम गुर्जर, भरत, राजेश पहलवानों ने अपने जोर दिखाए। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु पाल बंसल, कांशीराम प्रधान, करतार नेता, कंवर पाल सिंह गुर्जर, सतबीर प्रधान, नरेंद्र प्रधान, धीरज प्रधान, अशोक प्रधान, ऋषिपाल तंवर, सोनू पहलवान, चतर सिंह, कृष्णपाल, सुरेश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed