{"_id":"5bbbb27f867a55282702a8ba","slug":"131539027583-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 115 एचसीपी बने दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 115 एचसीपी बने दरोगा
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में 115 एचसीपी की दरोगा पद पर पदोन्नति की गई है। सोमवार से नवनियुक्त दरोगाओं की पुलिस लाइन में ट्रेनिंग शुरू हो गई है। अभियोजन अधिकारी ने उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने एक सप्ताह पहले एचसीपी से दरोगा बने पुलिसकर्मियों की सूची भेजी। इसमें जिले में 115 एचसीपी को दरोगा के पद पर पदोन्नति दी। नवनियुक्त दरोगाओं की पुलिस लाइन में सोमवार से ट्रेनिंग शुरू हो गई है। अभियोजन अधिकारी अवतार सिंह 40-40 दरोगाओं को सात-सात दिन तक प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान उन्हें कानून के संबंध में जानकारी दी जाएी। ट्रेनिंग के बाद ही उनकी नई तैनाती होगा। दूसरी तरफ जनपद से पुलिस कर्मियों का पहले से ही टोटा चल रहा है। 115 एचसीपी की पदोन्नति होने के बाद हालात और ज्यादा कठिन होने की उम्मीद है।