{"_id":"5baa8d49867a557e876d965a","slug":"131537903945-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर बालक में बड़ौत और बालिका में बागपत की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर बालक में बड़ौत और बालिका में बागपत की टीम जीती
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेडा में मंगलवार को एक दिवसीय बालक और बालिका की जनपदीय खो खो प्रतियोगिता हुई। इसके सीनियर बालक वर्ग में बड़ौत और बालिका वर्ग में बागपत की टीम जीती।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी और प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाएं अपनी स्पर्धाओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में बड़ौत की टीम ने बागपत की टीम को हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में बागपत की टीम ने बिनौली की टीम को हराया। सीनियर बालिका वर्ग में बागपत की टीम ने बड़ौत की टीम को हराया। सब जूनियर बालिका वर्ग में बागपत की टीम ने बिनौली की टीम को हराया।
इसके बाद चयनकर्ताओं ने मंडलीय टीमों के गठन के लिए टीम का चयन किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सुशील चौधरी और प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने विजेता टीमों की खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन प्रवक्ता अरुण मलिक ने किया। इसमें रेफरी नरेश कुमार, सुमित कुमार, विषय चौहान, विशाल राय रहे। प्रतियोगिता में रितेश कुमार, प्रवीण चौहान, कंवरपाल सिंह, धर्मदत्त सिंह, ब्रजपाल प्रधान, कैप्टन महाराम सिंह, प्रबंधक रामपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह प्रधान, कृष्णपाल सिंह प्रधान आदि उपस्थित रहे।