फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुंदर-सुंदर प्रोजेक्ट तैयार कर बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

सुंदर-सुंदर प्रोजेक्ट तैयार कर बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Thu, 13 Sep 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सुंदर-सुंदर प्रोजेक्ट तैयार कर बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, इसमेें बच्चों ने सुंदर-सुंदर प्रोजेक्ट तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व शिक्षक रणपाल सिंह ने किया। उपेन्द्र चौधरी ने छात्र-छात्राओं को प्रौद्योगिकी का सही अर्थ समझाया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी मेें छात्राओं ने मोबाइल फोन, कंप्यूटर, वाईफाई, इंटरनेट, ऑटो मोबाइल पर अपने विचार रखे। इसके उपरांत विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने एक से एक बढ़कर प्रोजेक्ट तैयार कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर आने वाली आकांक्षा, द्वितीय स्थान पर रहने वाली आरती व तृतीय स्थान पर रहने वाली आबिदा को डायरेक्टर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन योगेश राणा व रणपाल ने किया। प्राची, अपूर्वा, खुशबू, शिवांगी, सपना, तनु, मानसी, आरजू, खुशी, अंशिका, सोमित, परमवीर, गौरव, अलका, संगीता, पूनम, सोनिया, गरिमा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed