फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दहेज हत्या में पति समेत तीन को आठ साल की सजा

दहेज हत्या में पति समेत तीन को आठ साल की सजा

Sat, 25 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में पति समेत तीन को आठ साल की सजा
बागपत। पलड़ी गांव में छह साल पहले विवाहिता की हत्या के मामले में पति, सास व ससुराल को दोषी मानते हुए आठ साल सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपेंद्र कुमार की कोर्ट में सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार ने बताया कि तीन जुलाई 2012 को पलड़ी गांव में दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने इमराना पत्नी इकबाल की हत्या कर दी थी और उसकी लाश पुसार गांव के जंगल में दबा दी थी। मृतका के भाई आरिफ निवासी लिलोन जनपद शामली ने पति इखलाक, ससुर अली हसन, सास जैनुल, ननद शहनाज, ननदोई मंजूर के खिलाफ दोघट थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पति की निशानदेही पर पुसार के जंगल से महिला का शव बरामद कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। यह मुकदमा जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपेंद्र कुमार की कोर्ट में विचाराधीन था। अभियोजन पक्ष की तरफ से कुछ छह गवाह पेश किए गए। अभियुक्त मंजूर की पहले की मौत हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपेंद्र कुमार ने पति इखलाक, ससुर अली हसन, सास जैनुल को इमराना की हत्या का दोषी मानते हुए धारा 304 बी आईपीसी में आठ-आठ साल सश्रम कारावास, धारा 498ए में दो-दो वर्ष कारावास व पांच-पांच सौ रुपये अर्थ दंड से दंडित किया। साथ ही धारा 201 आईपीसी में दो-दो साल व 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में एक वर्ष की सजा व चार-चार हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड का भुगतान होने पर सजा दो महीने बढ़ा दी जाएगी। अभियुक्त शहनाज को दोषमुक्त कर दिया गया। सभी सजा एक साथ चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed