{"_id":"5b60be714f1c1bb8538b65f6","slug":"131533066865-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों के कार्यक्रमों पर की गई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों के कार्यक्रमों पर की गई चर्चा
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर में गीता मंच का पुनर्गठन, बाल संसद, माता समूह के गठन के लिए बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने की। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में बाल संसद, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच के पुनर्गठन, जनपद स्तर पर 20 मॉडल मीना मंच के चयन हेतु निर्देश दिए। शासनादेश के अनुसार बिंदुवार चर्चा की। कार्यक्रम के नोडल समन्वयक को निर्देश दिए मीना मंच के सुगमकर्ता की बैठक लेंगे। उनके योजनाओं से अवगत कराएंगे। नोडल सहायक सुमित त्रिपाठी, अशोक अंतिल, सोमित विश्नोई, अनिल कुमार, अब्दुल, ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन