{"_id":"5b5625bf4f1c1b49748b68d5","slug":"131532372415-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बागपत के लोगों का मन टटोलेंगे चौधरी अजित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बागपत के लोगों का मन टटोलेंगे चौधरी अजित सिंह
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कैराना के उपचुनाव में मिली फतह के बाद रालोद ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी तेज कर दी। पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह मंगलवार को बागपत (आज) में पांच घंटे आमजन और किसानों से रूबरू होंगे। लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी, लोगों की राय ली जाएगी। जिले के अधिकतर गांवों के प्रतिनिधिमंडल चौधरी अजित सिंह से मिलने के लिए बुलावा भेजा गया है।
लोकसभा चुनाव 2014 में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह को हराया । विधानसभा चुनाव 2017 में भी रालोद सिर्फ छपरौली सीट ही बचा सकी, लेकिन राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग प्रकरण के बाद छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला भी भाजपा में शामिल हो गए । कैराना उप चुनाव में रालोद का लोकसभा में खाता खुला। पार्टी ने साल 2019 के चुनाव की तैयारी तेज कर दी। मंगलवार को चौधरी अजित सिंह बागपत में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में किसानों, आमजन और रालोद नेताओं से रूबरू होंगे। रालोद कार्यकर्ताओं को मुख्य गांवों के प्रतिनिधिमंडल को बागपत लाने की जिम्मेदारी दी। असल में चौधरी अजित सिंह लोगों से किसानों के मुद्दों के अलावा साल 2019 के चुनाव को लेकर मन टटोलेंगे। जिले के सियासत के वर्तमान माहौल पर चर्चा की जाएगी।
सबसे बड़ा सवाल, चौधरी अजित सिंह या जयंत चौधरी
बागपत। सियासी गलियारों में अनुमान है कि चौधरी अजित सिंह इस बार बागपत के बजाए मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ सकते हैं। बागपत से रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को चुनाव लड़ाया जा सकता है। यह भी संभव है कि मंगलवार को चौधरी अजित सिंह ग्रामीणों और अपने विश्वसनीय लोगों से इस बात पर भी चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
नंगला मंदौड़ और जौला में जनसभा करेगा रालोद
बागपत। रालोद के मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ने बताया कि रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की मुजफ्फरनगर के नंगला मंदौड़, जौला में जनसभा जुलाई माह में होगी। सर्वसमाज को एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद 12 अगस्त को बड़ौत में भी जनसभा होगी।
रालोद अध्यक्ष के दौरे की तैयारियां तेज
बागपत। रालोद की बैठक कार्यालय में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि 24 जुलाई को रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह गेस्ट हाउस में जन समस्या सुनेंगे। भाईचारे को मजबूत करने के लिए जन संवाद करेंगे। प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह, डॉ. ओमबीर ढाका, रमेश त्यागी, कोशिंद्र काठा, शौकत आजाद, कंवर पाल, लेखराज, धीरज उज्जवल, जाहिद खां, कलीम, आबाद मौजूद रहे। ब्यूरो