फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धूलभरी आंधी से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्थत

धूलभरी आंधी से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्थत

Sat, 02 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
धूलभरी आंधी से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्थत
बागपत। शुक्रवार को सुबह से ही लू के थपेड़ों से लोग बिलबिला गए है। गर्मी का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही। शुक्रवार की रात में करीब आठ बजे अचानक आंधी आई। इससे लोग घरों में दुबक गए। धूल भरी तेज आंधी के कारण जिले में कई जगह पेड़ टूट गए। बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। इससे कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

एक सप्ताह से गर्मी विकराल रुप लेती जा रही है। पारा 40 डिग्री के पार है। बीच में तापमान में तो गिरावट हुई, लेकिन गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सुबह से ही धूप में निकलना भी लोगों के जी का जंजाल बन गया था। बच्चों के लिए गर्मी मुसीबत बन गई है। गर्मी के कारण पशु पक्षियों का भी बुरा हाल है। अब एडीएम लोकपाल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लू से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शुक्रवार की रात करीब आठ बजे धूल भरी आंधी चलनी शुरू हो गई थी। लोगों ने घर की ओर दौड़ लगा दी। इस कारण सड़कों पर वाहन एक जगह खड़े हो गए। वाहन चालकों खाली स्थान पर खड़े नजर आए। शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर लोग इधर-उधर दौड़ लगा रहे थे। आंधी के आते ही विद्युत निगम ने बिजली कट कर दी। इससे गांव और शहरों में अंधेरा पसरा रहा। इससे असुविधाओं का सामना करना पड़ा। वहीं ठंडी हवा चलने से गर्मी से भी राहत मिली। आंधी से आम पेड़ों से झड़ गए। इससे किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। कई जगह पेड़ों के टूटने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेकड़ा में दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में तेज आंधी से मोहल्ला शेखपुरा में मकान की छत पर बनी दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। तीनों घायलों को परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार को रात आठ बजे अचानक मौसम का मिजाज बदलने से तेज आंधी शुरू हो गई और आंधी शुरू होने पर लोगों में भगदड़ मच गई। नगर के मोहल्ला शेखपुरा में शौकीन के परिवार के तीन बच्चे तेज आंधी के चलते मकान के कमरे में बैठे थे। तभी अचानक तेज काली आंधी से उसके मकान की छत पर बनी चहारदीवारी तेज आवाज के साथ गिर गई। दीवार गिरने पर उसकी चपेट में आकर शौकीन के दो पुत्र जावेद (10) और मोनीस (8) , परिवार के ही एक युवक शहजाद समेत तीनों घायल हो गए। दीवार गिरने का शोर सुनकर परिजन एवं आस पड़ोस के लोग दौड़ पडे़। लोगों ने तीनों घायलों को दीवार के मलबे से निकालकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।


सिरौरा पुलिस चौकी की छत उड़ी
दोघट। शुक्रवार को शाम मौसम का मिजाज बदलने से तेज आंधी शुरू हो गई। इस दौरान सिरौरा पुलिस चौकी की खपरैल से बनी छत उड़कर गिर गई। इस दौरान चौकी में मौजूद सिपाही प्रेमपाल, सतपाल और सुनील बाल बाल बच गए। तीनों सिपाहियों ने भागकर जान बताई। आंधी के कारण क्षेत्र में कई पेड़ टूट गए और कई स्थानों पर बिजली की लाइन के तार भी टूट गए। आंधी के कारण बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर दी। इससे लोगों को रात में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed