{"_id":"5af354c84f1c1ba0098b8f40","slug":"131525896392-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर लड़ रहे हैं कैराना चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर लड़ रहे हैं कैराना चुनाव
Updated Thu, 10 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि हम चौधरी चरण सिंह की नीतियों के आधार पर कैराना लोकसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं और हमारी भारी मतों से विजय होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।
जयंत चौधरी बुधवार को कैराना से दिल्ली लौटते समय समाजसेेवी प्रेम चंद मित्तल के घर पहुंचे और उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की । उन्होंने प्रेम चंद मित्तलके बेटे आलोक मित्तल और डॉ. अनुराग मित्तल से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कैराना का उपचुनाव हम चौधरी चरण सिंह की नीतियों के आधार पर लड़ रहे हैं। मेरी और अखिलेश यादव से काफी वार्ता हुई है और हम हिंदू और मुस्लिम को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा रालोद किसान और मजदूर की पार्टी है और उनके मुद्दों की लड़ाई लड़ती है, पिछले चुनाव मेें भाजपा ने हिंदु और मुस्लिम को लड़ाकर सत्ता कब्जाई, लेकिन अब लोग भाजपा के बहकावे मेें आने वाले नहीं है। भाजपा नेता अपनी पार्टी के विरोधियों को देश विरोधी बताते हैं, उन्होंने कहा बसपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत चली है । उन्होंने कहा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मेें मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर जो हालत हैं, यह भाजपा की देन है। वहां पर विश्वविद्यालय की कमेटी इस मुद्दे को निपटाएं, लेकिन बाहरी लोग वहां पर लोगों को भड़काने में लगे हैं। इस अवसर पर रालोद के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर और वीरपाल राठी, सुरेश राणा, डॉ. दिनेश बंसल, विकास बाछौड़ आदि लेाग उपस्थित रहे।