फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर भरे सैंपल

ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर भरे सैंपल

Thu, 10 May 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर भरे सैंपल
बागपत। औषधि निरीक्षक ने शहर के दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर औचक निरीक्षण किया और छह दवाओं के नमूने लिए। ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि सबसे पहले वह रोशन मेडिकल पर पहुंचे और वहां दवा के नमूने लिए। इसके अलावा राहुल मेडिकल स्टोर से भी दो दर्द निवारक दवाओं के नमूने लिए गए। रटौल स्थित पात्रीवाल मेडिकल स्टोर से पेट दर्द और उल्टी की दवा के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रटौल में स्टोर संचालक द्वारा दवा का बिल न देने पर उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। इसके अलावा वैरायटी और ग्लोबल मेडिकल स्टोर संचालक छापेमारी के दौरान शटर बंद करके चले गए थे। इन्हें अभिलेख दिखाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश पर बदलते मौसम को देखते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed