{"_id":"5aef5b8a4f1c1b61098b859a","slug":"131525635978-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग में ख्याति और राजवीर रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग में ख्याति और राजवीर रहे प्रथम
Updated Mon, 07 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 8वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। कोच परवेज खान ने बताया कि पुरुष वर्ग की सीनियर टीम इवेंट में सर्वोदय पब्लिक स्कूल के रोहित कुमार, सुरेश कुमार, शिवम शर्मा प्रथम रहे। एकल महिला वर्ग में ख्याति चौधरी बिजनौर और पुरुष वर्ग में राजवीर सरना लखनऊ प्रथम रहे।
विजेताओं को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय जोशी ने सम्मानित किया। संजय जोशी ने कहा कि जिस तरह जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी इतना ही जरूरी है। शिक्षा के स्तर को सुधारने के साथ-साथ खेलों के स्तर को भी उठाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन उदयवीर सिंह सोम ने किया। नेशनल शूटर वर्तिका सिंह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर एआरटीओ आरपी मिश्रा, यूपीएसआरए के सचिव रामेंद्र कुमार शर्मा, डा. राजपाल सिंह, अरुण सिंह, विद्यालय प्रबंधक समिति से तेजपाल प्रधान, जयचंद दारोगा, दिनेश कुमार, अवध कुमार मौजूद रहे।
बेटियां डरे नहीं, मुकाबला करें: वर्तिका सिंह
बागपत। लखनऊ की सड़क पर डॉक्टर की ओर से गाली गलौज का विरोध करने और मुकदमा दर्ज कराने वाली राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने कहा कि लड़कियों को किसी भी मुसीबत से घबराना नहीं चाहिए। आगे बढ़ें और डटकर मुकाबला करें। अपने ऊपर आई परेशानी को उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर बताया। लखनऊ में कार सवार डॉक्टरों ने सरेराह उनके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर हमला किया। वर्तिका ने डटकर मुकाबला किया था, जिस पर उनकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। वर्तिका राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में कई स्वर्ण जीत चुकी हैं।